इंडोनेशिया में भारतीय रक्षा अटैची कैप्टन शिव कुमार के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना कुछ लड़ाकू विमान खो बैठी थी क्योंकि उन्हें राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों के तहत पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला करने की अनुमति नहीं थी। उनके मुताबिक वायुसेना को सिर्फ आतंकी ढांचों को ही निशाना बनाने का आदेश था।
बयान का वीडियो सामने आने के बाद रविवार को जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने सफाई दी कि अधिकारी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। दूतावास ने कहा कि कैप्टन शिव कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि भारतीय सशस्त्र बल देश के राजनीतिक नेतृत्व के अधीन कार्य करते हैं, जो भारत के पड़ोसी कुछ देशों से अलग है।
आप यह भी पढ़ सकते हैं
- Assam Higher Secondary Result 2026 – Latest Updates April 23, 2026
- SSC Admit Card 2026 Download: Check Hall Ticket Link & Exam Date April 23, 2026
- 2025 Yamaha MT-15 version 2.0 भारत में लॉन्च – जानें टॉप 5 हाइलाइट्स August 15, 2025
- Triumph Thruxton 400: First Ride Review August 14, 2025
- Ather 450S का धमाका! 161 KM रेंज और Alexa फीचर्स के साथ लॉन्च August 8, 2025



