China ने Pakistan को दिया पूरा miliary support, India एक साथ दो मोर्चों पर लड़ा: Indian Army

Bhiju Nath

'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के साथ चीन भी शामिल था

भारतीय सेना के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को केवल पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन से भी सीधी चुनौती का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सामने से लड़ रहा था, लेकिन चीन पूरी तरह से उसे सैन्य सहायता दे रहा था। पाकिस्तान की सेना के पास मौजूद 81% हथियार चीनी तकनीक से लैस हैं।

भारत के खिलाफ 'लाइव लैब' बना भारत-पाक संघर्ष

जनरल सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि चीन ने इस युद्ध को एक “लाइव लैब” की तरह इस्तेमाल किया, जहां उसने अपने हथियारों को भारतीय तकनीक के खिलाफ परखा। उन्होंने बताया कि तुर्की ने भी पाकिस्तान को बायराकटार ड्रोन मुहैया कराकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत

उन्होंने आगे कहा कि इस बार संघर्ष में नागरिक क्षेत्रों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है। इसलिए हमें एक मजबूत और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की तैयारी करनी चाहिए ताकि अगली बार किसी भी खतरे का जवाब तुरंत और सटीक तरीके से दिया जा सके।

भारतीय सेना की सटीक स्ट्राइक्स से दुश्मन हिल गया

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर बेहद सटीक हमले किए। ऑपरेशन सिंदूर, जो 7 मई को शुरू हुआ था, पहलगाम हमले के जवाब में चलाया गया था। यह ऑपरेशन चार दिनों तक चला और इसमें ड्रोन, मिसाइलें, फाइटर जेट और हैवी आर्टिलरी का इस्तेमाल हुआ।