SBI Credit Card Rule Change: अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 15 जुलाई 2025 से SBI कार्ड्स अपने नियमों में बदलाव कर रहा है, जो आपकी EMI प्लानिंग और मासिक खर्च को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या है पहला बड़ा बदलाव?
अब मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) में बदलाव किया गया है। पहले MAD में कुल बकाया का 2% शामिल होता था, लेकिन 15 जुलाई से इसमें GST का पूरा अमाउंट, EMI बैलेंस, फीस, फाइनेंस चार्जेस और ओवरलिमिट अमाउंट भी शामिल होगा। यानी अब हर महीने MAD के रूप में आपको पहले से ज्यादा अमाउंट चुकाना होगा।
मिनिमम अमाउंट ड्यू होता क्या है?
क्रेडिट कार्ड के बिल में एक छोटा हिस्सा मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) होता है, जिसे समय पर भरने पर लेट फीस से बचा जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें, केवल MAD भरने से बाकी बकाया पर ब्याज लगता रहता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि पूरा बिल समय पर चुकाएं, केवल MAD भरकर न छोड़ें।
क्यों जरूरी है बदलाव जानना?
SBI के ये नए नियम आपकी EMI और क्रेडिट खर्च की रणनीति को सीधे प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए 15 जुलाई से पहले अपने खर्च और भुगतान की योजना बना लें ताकि अतिरिक्त ब्याज और चार्जेस से बच सकें।
आप यह भी पढ़ सकते हैं
- IRCTC Ramayana Yatra: 25 जुलाई से शुरू 17 दिन की यात्रा, देखें रूट, किराया और बुकिंग डिटेल्स July 5, 2025
- Trump का 12 Country को नया चेतावनी भरा संदेश, जल्द भेजी जाएंगी tariff लेटर July 5, 2025
- OUAT Result 2025: ओयूएटी ने घोषित किए परीक्षा के नतीजे, यहां देखें स्कोरकार्ड और काउंसलिंग डिटेल्स July 5, 2025
- ‘माफ करना दोस्तों! विदा ले रही हूं…’ अनीता हसनंदानी की पोस्ट से फैंस में हलचल July 5, 2025
- लंदन में भारतीय युवक को उम्रकैद की सजा, जानिए पूरा मामला July 5, 2025



