रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे से पहले इंस्टाग्राम से हटाईं सारी पोस्ट, ’12:12′ वाली रहस्यमयी स्टोरी से बढ़ाई हलचल – फैन्स परेशान या प्रचार?
बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को चौंका दिया। शनिवार को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट हटा दी और अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लैक बैकग्राउंड में बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी भी साझा की, जिसमें दो क्रॉस तलवारें बनी थीं और नीचे लिखा था – “12:12”।
रणवीर सिंह की ’12:12′ स्टोरी ने बढ़ाई उत्सुकता
रणवीर की इस अनोखी हरकत ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। एक ओर जहां कुछ लोग चिंतित नजर आए, वहीं कई फैन्स ने इसे उनकी आगामी फिल्म से जोड़ते हुए उत्साह जताया।
फैंस की प्रतिक्रियाएं:
“सब ठीक है ना रणवीर?”
“उम्मीद है यह सिर्फ प्रमोशन है।”
“एक तूफान आ रहा है!!! धुरंधर 12:12”
“इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!”
“ये उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ का टीज़र लग रहा है।”
क्या यह रणवीर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रमोशनल स्टंट है?
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का मानना है कि रणवीर सिंह की ये हरकतें उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रचार की रणनीति हैं। माना जा रहा है कि इस रहस्यमयी स्टोरी के ज़रिए रणवीर अपनी वापसी की तैयारी कर रहे हैं और ‘धुरंधर’ का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ हो सकता है।
रणवीर सिंह: हमेशा चर्चा में रहने वाले सुपरस्टार
रणवीर सिंह का यह सोशल मीडिया स्टंट कोई नई बात नहीं है। वो पहले भी कई बार अपने अनोखे प्रमोशनल तरीकों से सुर्खियों में रहे हैं। चाहे कपड़ों की चॉइस हो या एक्टिंग स्किल्स – रणवीर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।
रणवीर सिंह का ’12:12′ रहस्य आने वाले समय में क्या बड़ा धमाका करेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि उनके फैन्स बेसब्री से इस रहस्य के पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं। अगर यह वाकई में ‘धुरंधर’ फिल्म का टीज़र है, तो रणवीर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार हैं।



