भारत में शिक्षकों के लिए डिजिटल और क्रिएटिव क्लासरूम स्किल्स बढ़ाने के मकसद से NCERT ने Canva के साथ साझेदारी की है। इसके तहत तीन सेल्फ-पेस्ड, डिजिटल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन प्रोग्राम मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये कोर्स DIKSHA प्लेटफॉर्म और PM eVidya DTH चैनलों पर भी उपलब्ध होंगे, जिससे देश के दूरदराज इलाकों के शिक्षक भी बिना इंटरनेट के इनका लाभ उठा सकेंगे। कोर्स कई भारतीय भाषाओं में होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक इसमें शामिल हो सकें।
Canva के साथ डिजिटल कंटेंट बनाना सीखेंगे शिक्षक
इन कोर्सेज के जरिए शिक्षक Canva Education का इस्तेमाल कर इंटरैक्टिव लेसन प्लान, प्रेजेंटेशन, इन्फोग्राफिक्स और अन्य टीचिंग मैटेरियल बनाना सीखेंगे। साथ ही, वे क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और कोलैबोरेटिव टीचिंग मेथड्स का इस्तेमाल करना भी सीख सकेंगे। कोर्स पूरा करने के बाद शिक्षकों को NCERT और Canva की जॉइंट सर्टिफिकेशन मिलेगी।
Canva अपने प्लेटफॉर्म और टूल्स को शिक्षकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराएगा, वहीं NCERT कोर्स कंटेंट को नेशनल करिकुलम और रीजनल जरूरतों के हिसाब से तैयार करेगा।
NEP 2020 के तहत विजुअल लर्निंग और डिज़ाइन-बेस्ड पढ़ाई पर फोकस
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है और विजुअल लर्निंग, क्रिटिकल थिंकिंग और डिज़ाइन-बेस्ड पढ़ाई को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। शिक्षकों को AI फीचर्स का उपयोग कर कंटेंट बनाने और स्टूडेंट इंगेजमेंट बढ़ाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इस पहल के जरिए भारतीय शिक्षकों को Canva Education की लाइब्रेरी तक पहुंच मिलेगी, जिसमें गेम्स, ट्रांसलेशन सपोर्ट, वर्कशीट्स और इन्फोग्राफिक्स समेत 500 से अधिक ऐप्स और टूल्स शामिल हैं। Canva के AI-बेस्ड टूल्स शिक्षकों को समय बचाते हुए क्वालिटी कंटेंट बनाने में मदद करेंगे।
Canva का ग्लोबल लर्निंग कम्युनिटी में विस्तार
Canva के मुताबिक, इसके एजुकेशन इनिशिएटिव में 2024 में 2.5 करोड़ से ज्यादा छात्र और शिक्षक जुड़े हैं, जिससे इसकी ग्लोबल लर्निंग कम्युनिटी 10 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गई है। पिछले साल शिक्षक यूसेज में 50% की बढ़ोतरी और स्टूडेंट इंगेजमेंट में 107% का इजाफा हुआ है। Canva के AI टूल्स जैसे Dream Lab को शिक्षक कस्टमाइज्ड विजुअल्स बनाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिल रहा है।



