Honda Shine Electric: 2025 में बिना पेट्रोल चलेगी ये नई Bike

Dhritishmita Ray

अगर आप हर महीने बाइक में महंगे पेट्रोल से परेशान हैं, तो अब खुश होने का समय आ गया है। Honda अपनी पॉपुलर बाइक Shine को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम होगा Honda Shine Electric।

यह बाइक न सिर्फ पॉकेट-फ्रेंडली होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर ऑप्शन साबित होगी।

कैसी दिखेगी Honda Shine Electric?

लीक हुए पेटेंट के अनुसार, इसका डिज़ाइन लगभग पेट्रोल वाली Shine जैसा ही रहेगा। कोई अजीब या फ्यूचरिस्टिक लुक नहीं मिलेगा, जिससे पुराने Shine यूज़र्स को इसे चलाने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। इसका मतलब है कम बदलाव, कम लागत और किफायती कीमत।

Honda Shine Electric: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचरजानकारी
मॉडल नामHonda Shine Electric
प्लेटफॉर्मHonda Shine (पेट्रोल) का चेसिस
बैटरीड्यूल फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी
चार्जिंगफिक्स्ड चार्जिंग (बैटरी स्वैप नहीं)
मोटरकॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोटर, सिंगल-स्पीड
एयर कूलिंगबैटरी के बीच एयर फ्लो चैनल
लॉन्च समय2025 के अंत तक (अनुमानित)
कीमत₹1 लाख (अनुमानित)

बैटरी और मोटर की जानकारी

इसमें सिंगल-स्पीड कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो पुराने इंजन ब्रैकेट पर ही फिट होगी। इसमें दो लिथियम-आयन बैटरियां होंगी, जो बाइक के फ्रेम में दोनों तरफ फिट की जाएंगी। बैटरी के बीच से गुजरने वाली हवा मोटर और कंट्रोल यूनिट को ठंडा रखेगी।

चार्जिंग के लिए आपको इसे घर या चार्जिंग पॉइंट पर लगाना होगा, जैसे मोबाइल चार्ज करते हैं, क्योंकि इसमें बैटरी स्वैपिंग का विकल्प नहीं मिलेगा।

कब लॉन्च होगी Honda Shine Electric?

कंपनी ने लॉन्च की तारीख ऑफिशियल नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 के अंत तक यह भारतीय सड़कों पर उतर सकती है। यह खासतौर पर उनके लिए है जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या छोटे कामों के लिए बाइक चलाते हैं और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।

होंडा की तैयारी

Honda सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक ही नहीं, बल्कि भारत में बैटरी चार्जिंग नेटवर्क और भविष्य में स्वैपिंग नेटवर्क पर भी काम कर रही है। EICMA 2023 में दिखाए गए EV Fun Concept से साफ है कि Honda इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर सीरियस है और हर रेंज व सेगमेंट में EV लॉन्च करना चाहती है।