Army:- Udhampur मुठभेड़ में एक terrorists ढेर, Operation जारी

Bhiju Nath

बासंतगढ़ में सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बासंतगढ़ इलाके में चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना की वाइट नाइट कोर ने इस बात की जानकारी गुरुवार को X (पूर्व ट्विटर) पर दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई है।

ऑपरेशन ‘बिहाली’ अभी भी जारी

सेना की ओर से पोस्ट में लिखा गया: “ऑपरेशन बिहाली अपडेट: बासंतगढ़ क्षेत्र में #IndianArmy और @JmuKmrPolice द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में अब तक एक #आतंकवादी को ढेर किया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।” अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है।

सुरक्षा बलों का सतर्क रवैया

घटना के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके में हाई अलर्ट पर हैं। ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की और घुसपैठ या हमले की कोशिश को नाकाम किया जा सके।