दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2025 में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन 8 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त 2025 तक चलेंगे।
कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 2,119 पद भरे जाएंगे। कुछ प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
Warder (Male): 1676 पद
Assistant (Operation Room): 120 पद
Technician (Medical): 70 पद
Pharmacist (Ayurveda): 19 पद
Laboratory Technician: 30 पद
PGT English (Male): 64 पद
PGT English (Female): 29 पद
Domestic Science Teacher: 26 पद
योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती में 10वीं, 12वीं, B.A, B.Sc, B.Ed, B.Tech/B.E, M.A और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कुछ पदों के लिए उम्र सीमा 18-27 वर्ष, कुछ के लिए 30 वर्ष और कुछ के लिए 18-32 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
Gen/OBC: ₹100
महिला, SC/ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक: शून्य शुल्क
DSSSB भर्ती 2025 सैलरी
PGT Teacher: ₹47,600 – ₹1,51,100
Warder: ₹21,700 – ₹69,100
Assistant: ₹19,900 – ₹63,200
Technician: ₹25,500 – ₹81,100
चयन प्रक्रिया
पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। कुछ पदों पर लिखित परीक्षा से छूट भी होगी। परीक्षा तिथि और सिलेबस DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
आवेदन कैसे करें?
- DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकालें।
जल्दी करें! DSSSB भर्ती 2025 आपके सरकारी नौकरी पाने के सपनों को पूरा कर सकती है। पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए DSSSB की वेबसाइट नियमित चेक करें।
आप यह भी पढ़ सकते हैं
- 20 years बाद एक मंच पर Thackeray बंधु, तीन-भाषा नीति के विरोध में हुई एकजुटता July 5, 2025
- White House में Independence Day समारोह: Trump ने कानून पर किए हस्ताक्षर, आसमान में गरजे B-2 bombers July 5, 2025
- Argentina पहुंचे PM Modhi, bilateral cooperation को नई ऊंचाई देने पर जोर July 5, 2025
- जल्द लॉन्च होगा Tecno Pova 7 5G – 8GB रैम, 6000mAh बैटरी और स्टाइलिश लुक्स के साथ July 5, 2025
- ₹14,908 में Vivo T4x 5G – स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल July 5, 2025



