Hero Vida VX2 अब सिर्फ ₹44,990 में – जानिए इस धमाकेदार ऑफर की पूरी डिटेल

Bhiju Nath

इतनी कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर? Hero का सबसे बड़ा दांव, मात्र ₹0.96/km चलने वाला VX2। Hero ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 को बेहद आक्रामक कीमत रणनीति के साथ लॉन्च किया है। लॉन्च के कुछ ही समय बाद कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ VX2 Go वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹59,490 से घटाकर मात्र ₹44,990 कर दी है, जो अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है। ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि यह ऑफर कब तक चलेगा और कब फिर से ओरिजिनल कीमतें लागू होंगी।

वेरिएंट और नई कीमतें

Vida VX2 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है – Go और Plus। दोनों वेरिएंट्स BaaS और बिना BaaS ऑप्शन के साथ आते हैं। लिमिटेड ऑफर के तहत Go वेरिएंट (BaaS के साथ) ₹44,990 में और बिना BaaS के ₹84,990 में मिल रहा है। वहीं Plus वेरिएंट की कीमत (BaaS के साथ) ₹57,990 और बिना BaaS के ₹99,990 रखी गई है। इसकी तुलना में लॉन्च कीमतें ₹59,490 से ₹1.10 लाख तक थीं, जिससे साफ है कि Hero ने कीमतों में जोरदार कटौती की है।

बैटरी और रेंज – कौन सा वेरिएंट कितनी दूरी तय करेगा?

VX2 Go वेरिएंट में 2.2kWh की बैटरी है, जो IDC रेंज 92km तक देती है। वहीं VX2 Plus वेरिएंट 3.4kWh बैटरी के साथ आता है और 142km की रेंज का दावा करता है। Hero का दावा है कि इस स्कूटर का रनिंग कॉस्ट मात्र ₹0.96 प्रति किमी है, जो कि इसे बजट के लिहाज से भी बेहतरीन बनाता है। इसके साथ कंपनी एक अनोखा ऑफर भी दे रही है – अगर आप BaaS प्लान चुनते हैं और स्कूटर की बैटरी की परफॉर्मेंस 70% से नीचे गिरती है, तो Hero बैटरी फ्री में रिप्लेस करेगा।

स्टोरेज और चार्जिंग टाइम

VX2 Go वेरिएंट में 33.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है, जबकि Plus वेरिएंट में यह स्पेस 27.2 लीटर है। दोनों वेरिएंट्स को Hero के 580W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है – Go को फुल चार्ज होने में 3 घंटे 53 मिनट लगते हैं और Plus को 5 घंटे 39 मिनट। इसके अलावा, दोनों स्कूटर्स फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं जिससे 0 से 80% चार्जिंग 1 घंटे में और फुल चार्जिंग 2 घंटे में पूरी हो सकती है।

क्या VX2 एक समझदारी भरा फैसला है?

Hero Vida VX2 इस समय भारत का सबसे अफॉर्डेबल, भरोसेमंद और फीचर-रिच इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर सामने आया है। कम रनिंग कॉस्ट, दमदार रेंज, बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी और आकर्षक प्राइस टैग के साथ यह स्कूटर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बजट में EV शिफ्ट करना चाहते हैं। Hero की यह नई रणनीति इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हलचल मचाने वाली है और अगर आप भी एक ईवी लेने का सोच रहे हैं, तो Vida VX2 का यह लिमिटेड ऑफर मिस करना भारी पड़ सकता है।