“भारतीय कम, पाकिस्तानी ज़्यादा लगते हैं”: Zohran Mamdani पर Kangana Ranaut का हमला

Bhiju Nath

कंगना रनौत ने उठाए सवाल, बोलीं - ‘हिंदू पहचान का क्या हुआ?’

न्यूयॉर्क मेयर पद के डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत दर्ज करने वाले भारतीय मूल के जोहरन ममदानी पर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जोहरन ममदानी की बातों में भारतीय कम और पाकिस्तानी ज़्यादा झलकता है। ये हर जगह वही कहानी है — अपनी हिंदू पहचान या खून की लकीर को भुला कर अब हिंदुत्व को ही मिटाने पर तुले हैं, वाह!”

राजनीतिक बयानबाज़ी में गरमाया मामला

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कटाक्ष करते हुए कहा, “जब जोहरन ममदानी बोलते हैं, तब पाकिस्तान की पीआर टीम छुट्टी पर चली जाती है।” उनके इस बयान की गूंज बीजेपी तक भी पहुंची, जहां कंगना रनौत ने समर्थन करते हुए और भी कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया।

कौन हैं जोहरन ममदानी?

जोहरन ममदानी, फिल्म निर्माता मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर पद की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत दर्ज की है। उनके परिवार की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, लेकिन लंबे समय से वे अमेरिका में सक्रिय हैं।

हिंदू पहचान को लेकर उठे सवाल

कंगना रनौत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज़ हो गई है। कई लोग ममदानी की भारतीय पहचान और उनके बयानों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस बयान को अतिवादी और अनावश्यक मान रहे हैं।