INS Nilgiri visakhapatnam में ईस्टर्न नेवल कमांड में हुई शामिल

मुंबई में निर्मित आधुनिक स्टील्थ युद्धपोत INS नीलगिरी अब विशाखापत्तनम यानी “सिटी ऑफ डेस्टिनी” को अपना नया होम पोर्ट बना चुकी है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की Project 17A श्रेणी का पहला स्वदेशी निर्मित फ्रिगेट है, जो अब Eastern Naval Command का हिस्सा बन गई है।

INS नीलगिरी अब Eastern Sword – Sunrise Fleet में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसकी पहचान केवल तकनीकी ताकत से ही नहीं, बल्कि इसके प्रेरणादायक आदर्श वाक्य से भी होती है —
“अदृश्य बलं, अजेय शौर्यं”
(“अदृश्य शक्ति, अजेय साहस”)

यह युद्धपोत न केवल भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है।

विशेषताएं संक्षेप में:

  • स्वदेशी तकनीक से निर्मित

  • अत्याधुनिक स्टील्थ क्षमताओं से लैस

  • भारतीय नौसेना की ताकत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

INS नीलगिरी की तैनाती के साथ भारत की पूर्वी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और भी सशक्त हुई है।