अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, सर्बिया-कोसोवो, रवांडा और कांगो समेत कई देशों के बीच झगड़े रोकने में बड़ी भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान के साथ काम किया और व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच झगड़ा रोका। हमने साफ कर दिया था कि अगर वे लड़ाई करेंगे तो अमेरिका उनके साथ बिल्कुल काम नहीं करेगा। तीन हफ्तों में हमने कई झगड़े रोके।”
रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, “अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं होता। जो कुछ रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा है, वह बहुत भयानक है और मैं पुतिन से भी खुश नहीं हूं, लेकिन यह युद्ध बाइडेन की वजह से हुआ।”
नेतन्याहू ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामांकित
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। नेतन्याहू ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने एक के बाद एक शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह नामांकन पूरी तरह से योग्य है और उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए।”



