Tata Altroz Facelift रिव्यू: नए फीचर्स के साथ क्या बाज़ार में कर पाएगी वापसी?

Bhiju Nath

Tata Motors ने Altroz Facelift लॉन्च कर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में फिर से वापसी की है और खास बात यह है कि यह अपनी कैटेगरी की अकेली कार है जिसमें पेट्रोल, डीज़ल और CNG तीनों पावरट्रेन मौजूद हैं। हालांकि पहली नजर में यह कार पुराने मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन जैसे ही आप थोड़ा गौर से देखेंगे, नए हेडलैंप, रिफ्रेश्ड ग्रिल और बम्पर में बदलाव नज़र आने लगते हैं। नए रंग विकल्प जैसे Dune Glow और Ember Glow इसे नया रूप देते हैं, वहीं पीछे की तरफ टेललाइट्स Nexon की झलक देती हैं। साइड प्रोफाइल लगभग वैसी ही है लेकिन नए 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे थोड़ा नया अहसास देते हैं।

Altroz Facelift वेरिएंट्स और इंजन ऑप्शन्स

इंजनप्रकारपावर (HP)टॉर्क (Nm)
1.2L Revotronपेट्रोल86.7115
1.2L iCNGCNG + पेट्रोल72.5 (CNG) / 86.7 (Petrol)103 (CNG) / 115 (Petrol)
1.5L Revotorqडीज़ल88.7200

केबिन में नया डिजिटल अनुभव लेकिन डिज़ाइन सबको नहीं भाएगा

Altroz का इंटीरियर अब पूरी तरह अपडेट किया गया है जहां 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करती है। नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एंबियंट लाइटिंग, टच बेस्ड एसी कंट्रोल पैनल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसी खूबियाँ इसे मॉडर्न बनाती हैं। हालांकि डैशबोर्ड का लेआउट कुछ लोगों को ज्यादा व्यस्त या ‘ओवरडिज़ाइन्ड’ लग सकता है। सीटें अब ज्यादा आरामदायक हैं और लंबे सफर में बेहतर सपोर्ट देती हैं। पीछे की सीटों पर हेडरूम और लेगरूम पर्याप्त है और सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर्स भी दिए गए हैं। CNG वेरिएंट में डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के कारण बूट स्पेस 210 लीटर तक सीमित हो जाता है, जबकि नॉन-CNG वेरिएंट में 345 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

टॉप फीचर्स हाइलाइट्स (Accomplished +S वेरिएंट)

  • ट्रिपर नेविगेशन के साथ डिजिटल क्लस्टर

  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

  • सनरूफ

  • वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay

  • वॉयस असिस्टेंस

  • एयर प्योरिफायर, रियर AC वेंट्स

  • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम

  • एक्सप्रेस कूलिंग

ड्राइविंग अनुभव: रिफाइंड लेकिन परफॉर्मेंस में कमी

Altroz का पेट्रोल इंजन सिटी ड्राइव के लिए ठीक है लेकिन हाईवे पर 100 kmph से ऊपर गाड़ी धीमी महसूस होती है। CNG मोड में पावर आउटपुट थोड़ा और गिरता है और हाईवे क्रूज़िंग में मज़ा नहीं आता। हालांकि क्लच बहुत हल्का है जिससे ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है। गियरबॉक्स थोड़ा स्टिकी है लेकिन इंजन ट्रैक्टेबिलिटी बेहतर है जिससे कम गियर शिफ्ट्स में काम चल जाता है। वहीं डीज़ल इंजन में पॉवर की कमी नहीं है लेकिन शहर की भीड़भाड़ में झटके महसूस होते हैं और लो-स्पीड पर ड्राइविंग सहज नहीं लगती। हां, हाईवे पर इसकी स्टेबिलिटी और सस्पेंशन शानदार है। गड्ढों में भी Altroz खुद को संभाल लेती है और तेज़ स्पीड पर भी नियंत्रण बना रहता है।

कीमतें (एक्स-शोरूम)

  • बेस वेरिएंट: ₹6.89 लाख

  • टॉप वेरिएंट: ₹11.49 लाख

दमदार वापसी नहीं लेकिन एक मजबूत मौजूदगी

Tata Altroz Facelift को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि ये कोई क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है, लेकिन ये ज़रूर कहा जा सकता है कि यह Tata की ओर से एक स्मार्ट रिफ्रेश है। कार की पुरानी पहचान को बरकरार रखते हुए इसमें नए फीचर्स, बेहतर केबिन और आरामदायक राइड दी गई है। हालांकि, इंजन में थोड़ी और एनर्जी होती तो यह मुकाबले से आगे निकल सकती थी। वर्तमान कीमत और फीचर्स को देखते हुए, Altroz अब भी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है।